अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

जनपद स्तरीय युवा उत्सव विज्ञान मेला 2025 का आयोजन युवा कल्याण विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में किया गया।

आज दिनांक 12 नवंबर 2025 को जनपद स्तरीय युवा उत्सव विज्ञान मेला 2025 का आयोजन युवा कल्याण विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक सदर बदायूं श्री महेश चंद गुप्ता जी रहे।कार्यक्रम में लोक नृत्य(समूह),लोकगीत (समूह), कविता लेखन,कहानी लेखन,डिक्लेमेशन, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया।

जिसमें डिक्लेमेशन में प्रथम स्थान वशिष्ठ पाल, द्वितीय स्मृति तथा तृतीय आसिफा, पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति सोलंकी द्वितीय तैयबा कहानी लेखन में प्रथम स्थान अलफिजा द्वितीय सेजल कविता लेखन में प्रथम स्थान मंजरुल फातिमा द्वितीय आरती श्रीवास्तव तथा विज्ञान मेले में प्रथम स्थान लक्ष्यपाल

एस के इंटर कॉलेज बदायूं ,द्वितीय योगेश एवं लोकगीत(समूह) में प्रथम स्थान राजाराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने तथा द्वितीय स्थान नगरपालिका इंटर कॉलेज बदायूं तथा तृतीय स्थान केदारनाथ कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ,लोक नृत्य(समूह) में प्रथम स्थान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं तथा द्वितीय स्थान केदारनाथ इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान राजाराम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक,बदायूं द्वारा द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री हरि प्रेम जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एवं युवा कल्याण विभाग के कनिष्ठ सहायक श्री राहुल चौबे,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री रंजीत सिंह,कांति प्रसाद,मनोज कुमार, अनुज तथा विकास शर्मा उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!