ताज़ा ख़बरें

शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया , 455 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

खास खबर

शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर आयोजित किया गया , 455 मरीजों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

खण्डवा#स्वस्थ्य_नारी_सशक्त_परिवार अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को रामेश्वर रोड स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा विशेष रूप से महिला हितग्राहियों की जाँच एवं उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुगतावत ने बताया कि इस शिविर में 455 हितग्राहियों की स्वास्थ्य की जाँच की गई। शिविर में महिला मरीजों की बीपी, शुगर, खून की जाँच, फेटी लिवर सहित सामान्य सर्दी बुखार आदि की जाँच भी की गई। साथ ही सर्वाइकल, स्तन कैंसर एवं ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग भी की गई। शिविर में नंदकुमार सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के एच.ओ.डी. स्त्री रोग डॉ. निशा पंवार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा वार्ष्णेय, नाक कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी डुडवे, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुंतला मिश्रा द्वारा महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष काउंसलिंग की गई। इस दौरान शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पुष्पलता पंवार , डॉ. पूर्णिमा अहीरिया, डॉ. संजय वास्कले, डॉ. अंश गुप्ता के द्वारा भी सेवाएं दी गई। इस दौरा आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी भी बनाई गई।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!