
- उसावां:कस्बे निर्माणाधीन स्व रामपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की बिल्डिंग को जिलाधिकारी अवनीश राय और मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय निर्माण कार्य संस्था

आवास विकास परिषद को सख्त निर्देश देते हुए जल्द ही शेष कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं और उन्होंने डिग्री कॉलेज के बाउंड्री के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन को हटाने के भी निर्देश दिए । डिग्री कॉलेज के पिछले हिस्से में बाउंड्री वॉल का के कार्य में अवरोध होने के कारण एसडीएम धर्मेंद्र सिंह को डिग्री कॉलेज की जमीन का सीमांकन कर को पूर्ण करने का निर्देश दिए हैं।

वही कस्बे के निर्माणाधीन सीएससी बिल्डिंग का निरीक्षण करने मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था को सीएचसी का गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने अक्टूबर के अंत तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर आवास विकास परिषद के एई पंकज गुप्ता, जेई अनिल पांडे , थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक राहुल सिद्धार्थ, डिग्री कॉलेज कॉन्टैक्टर मुकुल मिश्रा सहित कर्मचारी मौजूद रहा है
(पंडित मोनू मिश्रा की रिपोर्ट)






