23 सितंबर को सरगुजा संभाग में काव्य-पाठ प्रतियोगिता का किया जायेगा आयोजन
सूरजपुर/18 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती के अवसर पर संभाग स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से संभाग में आयोजित किया जायेगा। इस काव्य-पाठ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले जिले के इच्छुक प्रतिभागी जिनका आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य हो वे प्रतियोगिता में भाग ले सकतें है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु गुगल फार्म (https://forms.gle/iAo2JLmMALENP4ee6) में पंजीयन उपरांत निर्धारित तिथि एवं समय में शासकीय राजीव गांधी स्नात्कोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम हॉल में उपस्थित होकर भाग ले सकतें है।









