संवाददाता अजय शर्मा
सेक्टर 6D आगरा में गणेश उत्सव की धूम गणपति बप्पा को लगाया छप्पन भोग। पंडाल में हो रहे कार्यक्रम
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेक्टर 6D में आयोजित गणेश उत्सव के दौरान गुरुवार शाम को छप्पन भोग गणेश जी को लगाया गया।
शाम की आरती में पूरे परिवार के साथ श्रद्धालु गणपति पंडाल में शामिल हुए आरती के बाद छप्पन भोग के प्रसाद का वितरण हुआ । सेक्टर 6D निवासियों ने हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम किया जिसमें माता की चौकी, खाटू श्याम भजन संध्या, महा आरती आदि कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ ।
निक्की भगत जी ने बताया शुक्रवार को हवन और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। जो कि प्रभु इच्छा तक चलेगा।इसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
इस मंगल कार्यक्रम में निक्की भगत जी, टोनी वर्मा, अरुण श्रीवास्तव, गब्बर राजपूत, लंकेश दीपक सारस्वत, मोनू भाई, गणेशी लाल वर्मा,ध्यानसिंह राजावत वहीं महिला मंडल से मीनू, कमलेश सारस्वत, रेनू वर्मा, पूजा सारस्वत, शालिनी श्रीवास्तव, प्रेमलता राजपूत, गुंजन सारस्वत आदि मौजूद रहे।
आगरा से संवाददाता अजय शर्मा की रिपोर्ट








