
वृंदावन में कथा उपरांत, दीदी चेतना भारती का खंडवा नगर में हुआ स्वागत
खंडवा//दीदी श्री चेतना भारतीजी के पावन सान्निध्य में निमाड़-मालवा के श्रद्धालु यात्रियों द्वारा दिनांक 25 अगस्त से प्रारंभ हुई श्रीमद भागवत कथा की पूर्णाहुति 1 सितंबर को संपन्न हुई।
राधाअष्टमी महापर्व के शुभ अवसर पर पूज्य स्वामी गणेशानंद जी महाराज की कृपा कथा तथा गुरुदेव ललित किशोर जी के आशीर्वाद से यह दिव्य कथा एवं ब्रज यात्रा सफलतम रूप से सम्पन्न हुई।
खंडवा आगमन पर कल दीदी श्री एवं समस्त यात्रियों का नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वातावरण “राधे-राधे” के मधुर जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, प्रदीप जी यादव, भाजपा मंडल महामंत्री दीप सिंह झाला श्री पंडित दुर्गेश जी शर्मा, जावर मंडल के अध्यक्ष हरि सिंह सेन, अनिल जी भगत, पर्यावरण संरक्षण के जिला अध्यक्ष श्री सावन जी पटेल, वरुण तिरोले, मोहित पालीवाल, अन्य गन्य मान्य नागरिकों ने दीदी का स्वागत किया








