ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ का फरियादी सस्ता सोना खरीदने के चक्कर मे हुआ लूट का शिकार

हरसूद पुलिस द्वारा लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर किया गया खुलासा लूट के मुख्य 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 14 लाख का मशरूका जप्त

छत्तीसगढ का फरियादी सस्ता सोना खरीदने के चक्कर मे हुआ लूट का शिकार
हरसूद पुलिस द्वारा लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर किया गया खुलासा
लूट के मुख्य 02 आरोपी गिरफ्तार एवं 14 लाख का मशरूका जप्त
खंडवा, 02 सितंबर 2025
दिनांक 01.09.25 को फरियादी मयंक खुटे पिता स्वं दरस राम खुटे जाति सतनामी उम्र 32 साल निवासी सिविल लाईन रायपुर छत्तीसगढ ने थाना हरसूद मे रिपोर्ट किया था कि खंडवा के युवराज उर्फ सेवकराम पिता रामराणा सिंह जाति पारदी निवासी भीलखेडी थाना पिपलोद जिला खंडवा से सस्ते मे एक किलो सोना खरीदने के लिये फरियादी मयंक खुटे अपने साथियों के साथ 17 लाख 50 हजार रूपये लेकर युवराज उर्फ सेवकराम के बताये स्थान पर दिनांक 31.08.25 को हरदा रोड पर बुलाया था। जिस पर फरियादी मयंक अपने साथियों के साथ तोरनीया झुमरखाली के आसपास हरदा रोड पर सुबह करीब 07:30 बजे पहुंचे। युवराज ने रोड से एक तरफ झाडियो मे तोरनीया सोलर प्लांट तरफ फरियादी मयंक व उसके साथियों को बुलाया, वहां पर युवराज नें फरियादी मयंक व उसके साथियों को सोने जैसी धातु के सिक्के दिखाकर मयंक के हाथ मे लिया काला बैग जिसमे 17 लाख 50 हजार रूपये, रियलमी एक्स-टी मोबाईल, एटीएम कार्ड, आईडी कार्ड वगैरह सामान रखे थे को छीन लिया व युवराज के साथ शबनम पारदी व उसके अन्य 02 साथियो नें हाथ मुक्को से मारपीट किये तभी बीच बचाव करने फरियादी मयंक का साथी अजय आया तो युवराज के साथी शबनम पिता सापीलाल निवासी बेडियांव ने अजय के पैर मे लाठी मार दिया जिससे अजय को पैर में चोट आयी। युवराज और शबनम के अन्य 02 साथी कुल्हाडी, हासिया हाथ मे लिये थे और जान से मारने की धमकी देकर फरियादी मयंक व उसके साथियों के साथ मारपीट करने के लिये दौडे तो फरियादी मयंक व उसके साथी जान बचाकर वहा से भागे। आरोपी युवराज, शबनम और उनके अन्य 02 साथियों ने फरियादी मयंक का बैग जिसमे 17 लाख पचास हजार रूपये व अन्य सामान था, लूट कर ले गये। फरियादी मयंक की रिपोर्ट पर से आरोपी युवराज, शबनम व उसके अन्य 02 साथियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 327/25 धारा 309(4)(,309(6), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वरा घटना के संबंध मे त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले मे थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठोर एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य एवं उनकी टीम को सक्रिय करते हुए आरोपियों की पता साजी एवं माल मशरूका बरामदगी के निर्देश दिए गए| प्रकरण मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हरसूद द्वारा अपनी टीम के साथ कार्यावही करते हुए घटना मे संलिप्त आरोपी युवराज उर्फ सेवकराम पिता रामराणा सिंह उम्र 40 साल जाति पारदी निवासी ग्राम भीलखेड़ी थाना पिपलौद एवं शबनम पारदी पिता सफीलाल पारदी उम्र 28 साल निवासी ग्राम बेड़ियांव थाना हरसूद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की गई राशि मे से नगदी 13,79,000/-रुपये सहित 03 नग मोबाईल व बैग जप्त किए गए| इस प्रकार आरोपियों से अभी तक लूट का कुल मशरूका लगभग 14 लाख रूपये के जप्त किए गए हैं| हरसूद पुलिस द्वारा दिनांक 02.09.25 को दोनों आरोपियों को हरसूद न्यायालय मे पेश कर प्रकरण के अन्य आरोपियों के सम्बद्ध मे पूछताछ तथा शेष माल मशरुका की बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड लिया गया हैं।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!