
*खंडवा के निखिल असनानी ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के अधीन इंटर्नशिप की*
खंडवा।रमा कॉलोनी निवासी श्री अशोक असनानी जी के प्रतिभावान सुपुत्र निखिल असनानी (बीबीए एलएलबी) ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के अधीनस्थ इंटर्नशिप कर खंडवा शहर का नाम रोशन किया।सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि इस दौरान उन्होंने गहन रिसर्च का कार्य किया, साथ ही साथ वरिष्ठ अधिकवक्ताओं की आर्गुमेंटस (बहस) सुनने का अवसर भी मिला।उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री प्रमोद कुमार अग्रवाल ने उन्हें इंटर्नशिप का प्रमाण पत्र जबलपुर में सौंपा।समाज के होनहार विद्यार्थी निखिल असनानी को इस उपलब्धि पर समाजजन और शुभचिंतकों ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।










