ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति संग मुख्यमंत्री ने की अभियान की समीक्षा

स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति संग मुख्यमंत्री ने की अभियान की समीक्षा

*स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति संग – मुख्यमंत्री ने की अभियान की समीक्षा*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 2 अगस्त से पूरे प्रदेश में संचालित “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराने के साथ स्वच्छता गतिविधियों को जनभागीदारी से सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल राष्ट्रभक्ति को जागृत करेगा, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डिंडोरी जिले से कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जिले में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी और अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी साझा किए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!