अन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

कादरचौक थाना क्षेत्र मे नदी मे डूबकर किसान की हुई मौत

त्रिलोक न्यूज बदायूं/पं.मोनू मिश्रा की रिपोर्ट

गंगा में डूबकर किसान की मौत, तेज बहाव बना मौत का कारण

कादरचौक :- थाना क्षेत्र के गांव रामसहाय नगला गंगा घाट पर सोमवार दोपहर जोरी नगला निवासी 59 वर्षीय किसान डालचंद्र की गंगा में डूबने से मौत हो गई।

 

डालचंद्र अपनी भैंसों को चराने गंगा किनारे गए थे। भैंसें नदी पार चली गईं, जिन्हें लाने के लिए वह खुद भी पानी में उतर गये लेकिन तेज बहाव में फिसलकर बह गए।

ढाई घंटे की खोजबीन के बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेजा

 

     (त्रिलोक न्यूज बदायूं/पं.मोनू मिश्रा की रिपोर्ट)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!