ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

एकीकृत प्राथमिक शाला खजरी विकासखंड अमरपुर का कलेक्टर नेहा मारव्या ने किया औचक निरीक्षण डिंडोरी 24 जुलाई 2025

एकीकृत प्राथमिक शाला खजरी विकासखंड अमरपुर का कलेक्टर नेहा मारव्या ने किया औचक निरीक्षण डिंडोरी 24 जुलाई 2025

एकीकृत प्राथमिक शाला खजरी विकासखंड अमरपुर का कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने किया औचक निरिक्षण
डिंडौरी : 24 जुलाई, 2025
एकीकृत प्राथमिक शाला खजरी विकासखंड अमरपुर का कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने निरिक्षण के दौरान बच्चों से वार्तालाप कर शिक्षा स्तर जानकर शाला प्रभारी शिक्षक को टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाने के निर्देश दिए। सर्वप्रथम मार्च 2025 में इसी प्राथमिक शाला खजरी में औचक निरिक्षण किया था, जिस समय शाला प्रभारी शिक्षक ने प्राथमिक शाला में बॉउंड्री वॉल बनाने की मांग की थी जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ ग्रामीण यंत्रिकी विभाग को बॉउंड्री वॉल बनाने के निर्देश दिए गये थे जिसे जिम्मेदारी के साथ संबंधित विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत एंजेसी के द्वारा मई 2025 में 2.14 लाख की लागत से बॉउंड्री वॉल तैयार कि जा चुकी है। जिसे शाला के छात्र-छात्राएं एवं स्टॉफ में खुशी देखी गई। दिनांक 23-07-2025 बुधवार को जनपद पंचायत अमरपुर भ्रमण के दौरान प्राथमिक शाला खजरी ग्राम पंचायत खजरी का पुनः औचक निरिक्षण किया जंहा पर प्राथमिक शाला के चारों ओर नवीन बॉउंड्री वॉल देखकर निर्माण विभाग की सराहना की ।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, सीएमएचओ डॉ. रमेश मरावी, डीपीसी श्री रावेन्द्र मिश्रा, नायब तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे, पीएचई अहमद इमाम उल्ला खान, आबकारी अधिकारी श्री आर के पचौरी, आयुष अधिकारी डॉ. संतोष परस्ते, आरईएस श्री दीपक आर्मो, मनरेगा श्री प्रदीप शुक्ला, बीआरसी, बीईओ, सहायक यंत्री आरईएस सुश्री प्रियंका मार्डन मरावी सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
समाचार क्रमांक – 93/ जुलाई /2025

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!