ताज़ा ख़बरें

किसी भी प्रकार का नशा बुरी चीज है जो स्वयं के साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचता है नशे से दूरी जरूरी है, ,,एसपी श्री राय,,

पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत एसपी श्री राय के नेतृत्व में बड़ा बम पर नशा मुक्ति शपथ एवं मानव श्रृंखला का हुआ आयोजन,

किसी भी प्रकार का नशा बुरी चीज है जो स्वयं के साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचता है नशे से दूरी जरूरी है, ,,एसपी श्री राय,,

पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत एसपी श्री राय के नेतृत्व में बड़ा बम पर नशा मुक्ति शपथ एवं मानव श्रृंखला का हुआ आयोजन,

खंडवा ।। किसी भी प्रकार का नशा बुरी चीज है। जिससे स्वयं के साथ परिवार का भी काफी नुकसान होता है। शराब सेवन करने वालों को कई बीमारियां जकड़ लेती है। शराब के नशे में कई व्यक्ति दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। वाद विवाद और झगड़े प्रतिदिन होते हैं। नशे से दूरी होना काफी जरूरी है। यह बात जिले के पुलिस मुखिया पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने बड़े बम पर आयोजित नशा मुक्ति की शपथ एवं बनी मानव श्रृंखला मैं कहीं। एसपी मनोज राय ने जिनका रविवार को जन्म दिवस भी था लोगों की शुभकामना लेते हुए उन्होंने कहां की प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति जन जागृति अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है खंडवा जिले में भी सभी थाना केंद्रो पर यह अभियान सक्रियता के साथ चल रहा है। 15 जुलाई से 30 जुलाई तक यह अभियान चलता रहेगा जिसके माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी जा रही है खासकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए विशेष रूप से नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को ड्रग्स के गंभीर दु ष्परिणामो के बारे में जागृत करना है1 नशे की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को इस समस्या से निपटने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशव्यापी जन-जागरुकता अभियान नशे से दूरी है जरुरी” विशेष अभियान के रुप में चलाया जा रहा है। जिला खंडवा मे नशा-मुक्ति जन-जागृति अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी जागरूकता अभियान “नशे से दूरी हैं,जरूरी” के षष्ठम् दिवस के क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज राय के कुशल निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश रघुवंशी व अति पुलिस अधीक्षक महेन्द्र तारनेकर के मार्गदर्शन मे जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रदेश व्यापी नशा मुक्ति जन जागृति अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों मे जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिले के बड़ाबम चौक पर नशे से दूरी है जरूरी का कार्यक्रम किया गया एवं कोचिंग संस्थान के बच्चों द्वारा बृहद मानव श्रंखला बनाई गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल सिंह चौहान, एसडीएम बजरंग बहादुर, तहसीलदार महेश सोलंकी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह चौहान, थाना प्रभारी मोघट रोड निरीक्षक धीरेश धारवाल, थाना प्रभारी पदमनगर निरीक्षक प्रवीण आर्य, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक देवेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक अरविन्द दाँगी, प्रभारी जिला विशेष शाखा खंडवा निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता,प्रभारी रेडियो निरीक्षक अमित सस्त्या, लायंस क्लब की अध्यक्ष आशा उपाध्याय घनश्याम वाधवा सुनील जैन , लियो क्लब के सुमित परिहार व इंपीरिकल कोचिंग इंस्टिट्यूट के संचालक राहुल गीते सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!