ताज़ा ख़बरें

*अब इंदौर देवास मार्ग भी रोज़ के जाम का शिकार

*अब इंदौर देवास मार्ग भी रोज़ के जाम का शिकार*

 

*उज्जैन इंदौर मार्ग के यात्री भी जाम से हो गए हैं दुखी*

 

🎇 त्रिलोक न्यूज चैनल इंदौर

 

ये सफ़र बहुत है कठिन मगर न उदास हो मेरे हम सफ़र…. 1942 ए लव स्टोरी फिल्म का गीत उज्जैन इंदौर और इंदौर देवास आने जाने वाले वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरते समय सुनते रहना चाहिए ताकि उन्हें जाम की निराशा हताशा से उबरने में थोड़ी हिम्मत मिलती रहे।

इन दिनों उज्जैन इंदौर मार्ग और इंदौर देवास मार्ग पर भारी जाम लगा रहता है जिससे लोग बुरी तरह परेशान हैं।

 

मांगलिया से देवास के बीच लगातार जाम चल रहा है। इंदौर से देवास पहुंचने में तीन से चार घंटे लग रहे हैं पर टोल टैक्स बराबर लग रहा है। जाम खुलवाने के लिए कोई भी नहीं है सिर्फ चालान बनाने के समय यातायात पुलिस और आर टी ओ की टीम सक्रिय हो जाती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!