
13 वर्षों से बंद पड़ी छैगांवमाखन मंडी
पंधाना विधायक के प्रयासों से हुई प्रारंभ,
मंडी के प्रारंभ होने पर क्षेत्र के किसानों ने विधायक छाया मोरै का किया स्वागत माना आभार,
खंडवा ।। करोड़ों रुपए की लागत से बनी मंडी वीगत कई वर्षों से बंद पड़ी थी लेकिन क्षेत्र के किसानों का हित देखते हुए पंधाना विधायक छाया मोरै ने मंडी शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री,मंत्री एवं अधिकारियों से लगातार चर्चा की जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त हुई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि छैगाव माखन उप मंडी का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे ने पूजन कर किया। इस अवसर पर विधायक के साथ मंडी सचिव ओ.पी खेड़े,अन्नदाता किसान, व्यापारीगण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे। काफी समय से छैगांव माखन क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे के द्वारा छैगांव माखन उप मंडी को प्रारंभ करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री आदि से पत्र व्यवहार कर मांग की गई थी लेकिन मंडी के अधिकारी कर्मचारी गुमराह कर मंडी में अभी काम बाकी बात कर मंडी को प्रारंभ करने में आनाकानी कर रहे थे तो क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक श्रीमती छाया गोविंद मौरे के द्वारा विधानसभा सत्र में प्रश्न लगाकर उपमंडी की जानकारी चाहिए उसके बाद अधिकारी कर्मचारियों ने समस्त जानकारी भोपाल भेजकर विस्तृत जानकारी मुहैया करवाई इसका प्रचार श्रीमती मौरे के द्वारा किया गया। विधायक छाया मोरै का प्रयास रंग लाया और उप मंडी का शुभारंभ हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंडी शुभारंभ के अवसर पर 40 से 50 किसान अपनी उपज लेकर आए उपज का दाम भी अच्छा मिलने से किसान भाई खुश हो गए। किसानों ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती छाया गोविंद मोरे को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष महेंद्र सिंह सावनेर,पंधाना जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा काले, जितेंद्र सिंह मंडलोई,मुकेश पटेल, राजेश पटेल, महिला मंडल अध्यक्ष शिवकन्या सिसोदिया, महिला मंडल पूर्व महामंत्री उमाबाई कुशवाह, पंधाना मंडल अध्यक्ष फकीरचद कुशवाह,मंडल उपाध्यक्ष शिवनारायण कुशवाह, मंडल महामंत्री संतोष हिरवे, मंडल महामंत्री राजेश पटेल, हरिराम कुशवाह,तहसील किसान संघ के अध्यक्ष दिनेश महाजन,नरेंद्र पटेल,मंडी सचिव ओपी खेड़े, व्यापारी गण अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, किशन अग्रवाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, विक्रम सिंह चौहान, मंडी कर्मचारियों के साथ सैकड़ो किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार जयपाल सिंह चौहान द्वारा माना गया। मंडी सचिव श्री खेड़े ने बताया कि मंडी शुभारंभ के अवसर पर किसानों द्वारा 270 बोरे गेहूं 134 कुंटल सोयाबीन विक्रय किया गया। मंडी शनिवार इतवार के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रवास के कारण बंद रहेगी। मंडी मंगलवार से प्रारंभ होगी।