ताज़ा ख़बरें

खंडवा झिरनिया नहर सिंचाई परियोजना से छूटे 12 गांवों को जोड़ने के लिए विधायक छाया मोरे का प्रयास रंग लाया

खास खबर

खंडवा झिरनिया नहर सिंचाई परियोजना से छूटे 12 गांवों को जोड़ने के लिए विधायक छाया मोरे का प्रयास रंग लाया

जल्द ही प्रशासकीय स्वीकृति जारी करने के आदेश जारी, किसानों के विधायक छाया मोरे का माना आभार

खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक छाया मोरे क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा ही प्रयत्नशील रहती है। चाहे वह क्षेत्र विकास का मुद्दा हो या फिर किसानों की समस्या हो। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी कड़ी में विधायक छाया मोरे किसानों के हित को दृष्टिगत रखते हुए खंडवा झिरनिया नहर सिंचाई परियोजना से छूटे हुए 12 गांव को जोड़ने के लिए लगातार प्रयत्नशील थी । इसी का परिणाम रहा कि विधायक छाया मोरे के प्रयास रंग लाया और कई दिनों के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के छूटे 12 गांवों जैसे कि कालंका, नानखेड़ा, गाड़ाघाट, जामला, खारी, गोडियाबाबा, घाटीखास, गोल इमली, काल्यावाड़ी, देवनालिया, उदयपुर शामिल हैं जिन्हें खंडवा झिरनिया नहर परियोजना से जोड़ने के लिए प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग भोपाल द्वारा मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग इंदौर को पत्र लिखकर प्रस्तावित सिंचाई परियोजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया हैं । प्रशासकीय स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए भी बताया गया है। इन छूटे हुए गांव का नहर परियोजना से जुड़ने से किसानों को फायदा मिलेगा। विधायक छाया मोरे की दूर दृष्टिता के चलते किसानों को भविष्य में काफी फायदा होगा। किसानों और ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!