
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

कटनी- महिला एवम बाल विकास विभाग अंतर्गत पोषण भी पढ़ाई भी के अंतर्गत नवचेतना ओर आधारशिला तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह जी के मागदर्शन में एवम परियोजना अधिकारी अनुपमा के निर्देशन में एवम समस्त मास्टर ट्रेनर्सकी उपस्थिति में कटनी शहरी की 100 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत आधार शिला में 0 से 3 वर्ष के बच्चों को किस प्रकार देखभाल की जानी है उनके विकास की निगरानी,उनके पोषण सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।नवचेतना अंतर्गत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को विकास के अंतर्गत समस्त विकास जैसे संज्ञात्मक, सामाजिक,भावनात्मक,मोटर विकास,रचनात्मक विकास, साक्षरता के संबन्द में प्रशिक्षित किया जा रहा है इन विषयों को रोचक बनाने हेतु गतिविधिया करवाई जा रही है
साथ ही बच्चो में समय से दिव्यांगता की पहचान हेतु सामाजिक विभाग से प्रीति श्रीवास्तव मेडम द्वारा 21 प्रकार की दिव्यांगता की जानकारी दी गई ।प्रशिक्षण में मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा बच्चों की विकास , विकास हेतु आवश्यक पोषक तत्व,व्रद्धि निगरानी की जानकारी दी गई उक्त प्रशिक्षण में परियोजना के समस्त मास्टर्स ट्रेनर्स अर्चना जैन, रीता,महाजन,निधि पटेल,प्रीति उपाध्याय,श्रुतिमिश्रा श्रद्धाशुक्ला,बबिता सिंह,सन्ध्या चतुर्वेदी ,ब्लाक समन्वय राजकुमार दुबे सभी के द्वारा कार्यकर्ताओ को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि आंगनवाड़ी के माध्य्म से बेहतर सेवाएं प्रदाय की जावेगी












