अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

सपा कुशीनगर जिलाध्यक्ष का ब्लड कैंसर से निधनः एक साल से बीमार चल रहे शुकुरुल्लाह अंसारी का सुबह 7 बजे हुआ इंतकाल

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुहम्मद शुकुरुल्लाह अंसारी का शनिवार सुबह 7 बजे निधन हो गया।

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मुहम्मद शुकुरुल्लाह अंसारी का शनिवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। वे पिछले एक साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। अंसारी के बेटे असफाक अहमद ने फेसबुक पर पिता के निधन की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे पैतृक गांव शेखवनिया खुर्द में किया जाएगा।अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले अंसारी ने 2003 में समाजवादी युवजन सभा से राजनीतिक सफर शुरू किया। 2011 में उन्हें जिला महासचिव बनाया गया। 2023 में वे सपा के कुशीनगर जिला अध्यक्ष बने। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। लेकिन 2020 में वे फिर सपा में लौट आए। वे कई बार अपने गांव के प्रधान भी रहे।

उनके निधन पर सपा के राष्ट्रीय नेताओं समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंसारी का जाना संगठन के लिए बड़ी क्षति है। अंतिम संस्कार में हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!