![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG_20250211_083413-scaled.jpg)
रिपोर्टर= भव्य जैन
झाबुआ नगर पालिका की अध्यक्ष कविता सिंगर जी, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद विजय चौहान, जी एवं नगर पालिका के सीएमओ श्री संजय पाटीदार जी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 8 सुभाष मार्ग में नगर पालिका के कचरा वाहन एवं सफाई कर्मचारी अपने कार्य का उत्कर्ष प्रदर्शन कर रहे हैं।
रोज़ सुबह जैसे ही कचरा एकत्रित करने वाला वाहन वार्ड क्रमांक 8 सुभाष मार्ग में आता है, वाहन के आगे चलने वाली नपा कर्मचारी प्रिया मंडोर भी वाहन के आगे चलती हुई नजर आती है, लोगों द्वारा जो कचरा, वाहन में डाला जाता है, उस कचरे की उनके द्वारा जांच की जाती है, एवं लोगों से यह अनुरोध किया जाता है कि आप गीला एवं सूखा कचरा रोजाना अपने घर में अलग-अलग डब्बे में एकत्रित करे एवं कचरा वाहन में अलग-अलग खंड में डालने का निर्देश किया जाता है।