ताज़ा ख़बरें

फिट इंडिया साइकिलिंग रैली का हुआ आयोजन विद्यार्थियों ने स्वच्छता का दिया संदेश,

खास खबर

फिट इंडिया साइकिलिंग रैली का हुआ आयोजन विद्यार्थियों ने स्वच्छता का दिया संदेश,

खंडवा ।। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने 17 दिसंबर को नई दिल्ली में ‘फिट इंडिया साइकिलिंग मंगलवार’ पहल को हरी झंडी दिखाई उसी दिन, साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण, खंडवा में किया गया, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण, खंडवा द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत एक फिट इंडिया साइकिलिंग रैली 2024 का आयोजन किया गया, रैली की शुरुआत में, सभी खिलाड़ी  विद्यार्थीकरण स्टेडियम के पास एकत्र हुए। इस रैली में, खेल प्राधिकरण के श्रीराम अरविंद ने सभी को साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ और फिट रहने के लिए इस रैली का उद्देश्य समझाया और स्थानीय गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम से शुरू होने वाली रैली को हरी झंडी दिखाई। इस आयोजन में 50से अधिक छात्रों और स्थानीय खेल प्रेमियों ने भाग लिया,भारतीय खेल प्राधिकरण, खंडवा के पूर्व ताइक्वांडो एथलीट भूपेंद्र यादव ने 5 किमी की रैली का नेतृत्व किया। इस रैली में श्री नीलकंठ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री अमित कुमार अब्राहम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समस्त सहयोगी, ताइक्वांडो अकादमी के श्री शैलेन्द्र वर्मा, कुश्ती प्रशिक्षक श्री अर्पित, कबड्डी प्रशिक्षक दुर्गा वास्कले, युवा समन्वयक खंडवा राधिका गंगराड़े, जय हिंद डिफेंस ग्रुप के संचालक जोन इंचार्ज श्री अनिल पाटिल ने फिट इंडिया साइकिलिंग रैली 2024 खंडवा में सक्रिय रूप से भाग लिया।साथ ही नगर निगम के प्रभारी श्री भुवन श्रीमाली एवं उनकी टीम ने भी फिट इंडिया साइकिलिंग रैली के अंतर्गत समस्त नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। सुनील जैन ने बताया की मंगलवार के कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण खंडवा के एथलीटों ने साइकिलिंग को परिवहन के एक स्थायी साधन एवं व्यायाम के रूप में बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। युवा मामले और खेल मंत्रालय इन कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय साइकिलिंग महासंघ (CFI), माई भारत, साई क्षेत्रीय केंद्रों, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों (NCOE), खेलो इंडिया केंद्रों (KIC’s) और जिला प्रशासन के साथ सीधे सहयोग से कर रहा है। 2019 में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया आंदोलन एक बुनियादी कार्यक्रम है जो भारत को खेल महाशक्ति बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह आंदोलन समग्र रूप से स्वास्थ्य पहलू, खेल पहलू और देश के स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!