अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

*स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जबलपुर में रामा परते ने 100 मीटर 400 मीटर और 800 मीटर में जीता गोल्ड मेडल*

मंडला जिले की खास रिपोर्ट

*स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप जबलपुर में रामा परते ने 100 मीटर 400 मीटर और 800 मीटर में जीता गोल्ड मेडल*

*संवाददाता इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश*
मंडला। 10वीं स्व डॉक्टर एलेन पैट्रिक जॉर्ज मेमोरियल मध्य प्रदेश जबलपुर कॉरपोरेशन स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 24/11/2024 को जबलपुर में आयोजित हुआ जिसमें मंडला जिले के विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत कौआडोंगरी के पोषक ग्राम सकरी की रहने वाली मंडला जिले की आदिवासी शेरनी व जिले की शान नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप खिलाड़ी रामा परते ने 100 मीटर 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल की तथा उन्होंने 10 वर्षों से दौड़ में गोल्ड मेडल गोल्डन गर्ल का किताब जीतते आ रही है तथा नेशनल में अपना रिकॉर्ड बनाया है तथा इनकी इसी उपलब्धियां को देखते हुए खेल विभाग तथा जबलपुर संस्कारधानी महाकौशल खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
जिसमें विक्रम अवार्ड परमजीत सिंह मुख्य संरक्षक मिस्टर वर्ल्ड अनुज कुमार, डॉक्टर जोलन पैट्रिक, जोधा सिंह, श्री एम जॉर्ज, कोषाध्यक्ष श्री जोधा सिंह, सचिव व जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र ठाकुर, मास्टर एथलेटिक्स मंडला के अध्यक्ष सुश्री मिली सिंह, नारायण प्रसाद भवेदी वरिष्ठ अध्यापक, दीपक परते, अशोक वरकडे, टिर्रु लाल परते, भैया लाल वरकड़े, राम भजन परते, नंदू लाल परते, समाजसेवी श्री हीरा सिंह उइके, सीताराम उइके, मिश्रीलाल भवेदी, मदन मरावी, कमलेश परते, रवि परते, सेवक राम वरकड़े, बसंत बैरागी, यशवंत बैरागी सहित क्षेत्र के समस्त शुभचिंतकों व खेल प्रेमियों ने नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप खिलाड़ी रामा परते को बधाई तथा शुभकामनाएं दिए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!