Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

उपजेल मेहगांव का हुआ औचक निरीक्षण

*उपजेल मेहगांव का हुआ औचक निरीक्षण*
*भिण्ड 23 मई 2024/*
राष्ट्ीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार श्री राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड द्वारा उपजेल मेहगांव का औचक निरीक्षण किया गया।
उक्त जेल निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उपजेल मेहगांव का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें जेल में बंदियों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, जल, बिस्तर, साफ-सफाई आदि का विधिवत् रूप से जायजा लिया गया तथा विद्यमान कमियों को दूर करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया गया। इसके साथ ही विधिक सहायता के संबंध में बंदियों से पूछताछ की गई तथा ऐसे बंदी जिन्होंने विधिक सहायता की मांग की उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता प्रदाय किये जाने हेतु तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव को निर्देशित भी किया गया।
उक्त अवसर पर श्री हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भिण्ड, श्री अनिल कुमार नामदेव, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, तहसील विधिक सेवा समिति मेहगांव, श्री कमलेश भरकुंदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट जिला भिण्ड, श्री सौरभ कुमार दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी, भिण्ड एवं उपजेल मेहगांव का समस्त स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!