Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बरमंडल. ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र बरखेड़ा,खुटपला, लाबरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री राम नवमी का आयोजन किया गया

बरमंडल. ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र बरखेड़ा,खुटपला, लाबरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्री राम नवमी का आयोजन किया गया। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी का पावन उत्सव मनाया जाता है। सुसज्जित बग्गी में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे धर्म ध्वजा लिए जल रहे थे। भक्त डीजे के धार्मिक भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर पुरे नगर में भ्रमण कर 12 बजे मंदिर पहुंची जहां सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ महाआरती महाप्रसादी का वितरण किया गया। राम मंदिर की आकर्षक साज सज्जा की गई।

oppo_0
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!