Uncategorized

अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले 02 कोचियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


बलौदाबाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “अभियान सृजन” के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश सिंह ठाकुर वं एसडीओपी निधी नाग के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी अजय झा के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज दिनांक 16/04/2024 को थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार से प्र आर. समीर शुक्ला एवं कृष्ण कुमार बरेठ, आरक्षक देव निराला, अश्वनी पैकरा, मो. अकरम महिला आर. मंजु वर्मा द्वारा आरोपियो से अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखने 02 शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से कुल कुल 15.76 बल्क लीटर जिसमें हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर एवं 32 गोवा स्पेशल व्हीस्की 5.76 बल्क लीटर जुमला किमती 6160 रूपये जप्त किया गया है।
आरोपीयो के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध क्र. 279/2024, 280/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया है ।
आबकारी एक्ट में गिरफ्तार आरोपी –01. राजेश कुमार घृतलहरे पिता सखाराम घृतलहरे उम्र 33 वर्ष साकिन नयापारा थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार (छग.)
02. बालक दास कोसले पिता उभेराम कोसले 19 वर्ष साकिन खैंदा (ड) थाना सिटी कोतवाली थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार (छग)

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!