जयपुरताज़ा ख़बरेंराजस्थान

राजस्थान विश्वविद्यालय को 13 वर्ष बाद प्रकाश ने दिलाया सिल्वर मेडल

जयपुर के चीथवाड़ी गांव के निवासी हैं प्रकाश गोलाड़ा

जयपुर ग्रामीण

ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 10 मार्च 2024 को परभणी महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था जिसमें चीथवाड़ी निवासी प्रकाश पुत्र अर्जुन लाल गोलड़ा ने राजस्थान विश्वविद्यालय की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक  हासिल करके अपने माता-पिता, समाज क्षेत्र  और राजस्थान विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ी प्रकाश ग्रामीण पृष्ठभूमि से आता है और ग्राम पंचायत स्तर के खेल मैदान पर ही तैयारी करके इस मुकाम तक पहुंचा है । गांव के आसपास के लोगों ने प्रकाश का सम्मान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!