Uncategorized

15,दिन बीत जाने के बाद दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा

 

 

जौनपुर।खुटहन

चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर जय बजरंग ट्रैक्टर एजेंसी से गायब हुई बोलेरो गाड़ी के मामले में घटना के एक पखवाड़ा बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। एजेंसी के अलावा आस पास के निजी प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल चोरों की तलाश की जा रही है।

 

काजी शाहपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र यादव का उक्त मार्ग पर वर्षों से ट्रैक्टर एजेंसी संचालित है। बीते नौ फरवरी की रात एजेंसी के सामने खड़ी उनकी बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। घटना के दूसरे दिन सुबह उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया था। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। जिसको लेकर वे अक्सर थाने की परिक्रमा करते रहे। शुक्रवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी का केस दर्ज कर लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!