Uncategorized

महेश सुखरामानी के जन्मदिन पर उल्हासनगर में कई कार्यक्रम संपन्न

उल्हासनगर:- महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष महेश सुखरामानी के जन्मदिन पर कई कार्यक्रम उल्हासनगर में संपन्न हुए उल्हासनगर कैंप क्रमांक 2 यात्री निवास गार्डन शनिवार के दिन उल्हासनगर मनपा के पूर्व नगर सेवक महेश सुखरामानी का जन्मदिन करीब 1:00 बजे बड़ी धूमधाम से मनाया गया यह कार्यक्रम शाम को 5:00 बजे तक रखा गया था यहा पर पैनल नंबर 6 और उल्हासनगर वासियो के लिए मुफ्त आरोग्य शिबिर का आयोजन किया गया था इस कैंप में जनरल चेक अप , ब्लड प्रेशर, शुगर, पल्स चेक अप, ऑक्सीजन लेवल, आंखों की जांच, थायराइड सहित अन्य कई चीजें रखे गए थे और सभी का मुफ्त मे जांच किया जा रहा था। महेश सुखरामानी के जन्मदिन पर इस कैम्प का सेकड़ो लोगो ने लाभ लिया। खास तौर पर पैनल नंबर 6 के लोग इसमें विशेष रूप से शामिल थे इसके बाद उल्हासनगर कैंप क्रमांक 3 टाउन हॉल में शाम ए सिंधिया का कार्यक्रम आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में नृत्य संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महेश सुखरामानी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से टाउन हॉल के स्टेज पर मनाया गया जहां पर शुभकामनाएं और बधाई देने के लिए सैकड़ो लोगों की कतार लगी हुई थी और सभी लोगों ने महेश सुखरामानी से मिलकर अपने खुशियों का इजहार किया और उन्हे जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा पार्टी राष्ट्रीय सदस्य दादा लधाराम नागवानी, सहयोग फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ राम जव्हरानी, लाल पंजाबी, राजू जगयसी, विनोद तलरेजा जम्मू पुरस्वानी, सुमीत चक्रवती, चार्ली पारवानी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे और सभी लोगों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया और महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष महेश सुखरामानी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!