ताज़ा ख़बरें

जेसीआई क्रिकेट फ्यूज़न टूर्नामेंट का आयोजन

खास खबर

जेसीआई क्रिकेट फ्यूज़न टूर्नामेंट का आयोजन

खंडवा। जेसीआई खंडवा द्वारा आयोजित जेसीआई क्रिकेट फ्यूज़न टूर्नामेंट का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।

टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में खंडवा चॅलेंजर्स विरूद्ध गौरव पॅथंरस, खंडवा टायटन विरूद्ध डि.डि.ऐलेवन, पावर हेटरस विरूद्ध लास्ट मिनिट ऐलेवन एवं भंडारी विरूद्ध बाउंड्री हंटर की टीमें आमने-सामने रहीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर उपस्थित रहे। साथ ही शुभम जैन जी, पवन अग्रवाल जी , अनिल बाहेती, अभिषु शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले कल आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विजेता टीम के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर जेसीआई खंडवा अध्यक्ष मनन सोनी, सचिव अनुज खंडेलवाल, परियोजना संयोजक देवराज महोबिया , पूर्व अध्यक्ष नागेश वालंजकर, विकास मित्तल, सुजाता मोरे, अनिरुद्ध राजावत, यथार्थ भंसाली , जतीन हिंगोरानी , पवन जैसवाल, काव्यांश जोशी , अर्चना जोशी, कुशाग्र चटकेले, कार्तिक शाह, सहित जेसीआई खंडवा के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कल भंडारी पब्लिक स्कूल में स्विमिंग प्रतियोगिता, ताइक्वांडो प्रतियोगिता
रात का 9:00 बजे से होगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!