ताज़ा ख़बरें

बड़े धार्मिक उत्स्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शहर में मनाया गया।

शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़।

बड़े धार्मिक उत्स्साह के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव शहर में मनाया गया।
शाम 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़।

सांसद मित्र मंडल की मटकी फोड़ महोत्सव में बुरहानपुर की टीम को मिली सफलता।

खंडवा। जिला मुख्यालय खंडवा में जन्माष्टमी का पर्व बड़े धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। खंडवा के मंदिरों में आकर्षक झांकियां के साथ कई प्रमुख स्थानों पर मटकी फोड़ महोत्सव का आयोजन आयोजित हुआ। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जन्माष्टमी पर महत्वपूर्ण रूप से शाम 6:00 बजे से 12:00 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला राधा कृष्ण मंदिर, मुनी बाबा मंदिर, विट्ठल मंदिर, घंटाघर स्थित बालाजी मंदिर, बुधवारा श्री सत्यनारायण मंदिर, पार्वती बाई धर्मशाला श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मुंबई बाजार स्थित द्वारकाधीश मंदिर मैं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान के दर्शन कर पालना झुलाया एवं प्रसादी ग्रहण की। इसी के साथ सिनेमा चौक शनि मंदिर एवं केवल पेट्रोल पंप चौराहे पर मटकी फोड़ महोत्सव का आयोजन हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ (दही हांडी) उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और मक्खन चोरी की याद में मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, बालकृष्ण को माखन अत्यंत प्रिय था और वह अपने सखाओं के साथ गोपियों के घरों से मक्खन चुराया करते थे, कन्हैया की इस आदत से परेशान होकर गोपियां दही और माखन को सुरक्षित रखने के लिए घरों में बहुत ऊंचाई पर मटकी लटका देती थीं।इसके बावजूद नटखट कान्हा अपने दोस्तों के साथ मिलकर मानव पिरामिड बनाते और मटकी फोड़कर सारा माखन खा जाते थे। यह उत्सव साहस, टीम वर्क, आपसी एकता और मिलकर बाधाओं को पार करने का संदेश देता हें, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की कृष्ण भगवान की जय कृष्ण भगवान की जय के साथ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मित्र मंडल की ओर से केवलराम पेट्रोल पंप चौराहे पर मटकी फोड़ महोत्सव का शानदार आयोजन हुआ, प्रतियोगिता भक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर रही। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और माखन-मटकी की परंपरा को जीवंत करते इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे आयोजन स्थल पर “जय श्रीकृष्ण” और “गोविंदा आला रे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण हो उठा।
प्रतियोगिता में सहभागी मंडलों की टीम ने अद्भुत जोश, साहस, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए मटकी फोड़ने के लिए शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक मंडल की मेहनत और उत्साह सराहनीय रहा।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रात्रि 3:00 बजे हनुमान व्यायाम शाला बुरहानपुर ने अपने शानदार प्रदर्शन, समन्वय एवं अनुशासन के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की। एवं स्मृति चिन्ह के साथ 75000 रु.की राशि प्राप्त की। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उपस्थित जनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की लीला मैं महत्वपूर्ण रूप से मटकी फोड़ लीला है, हम प्रतिवर्ष यह आयोजन कर भगवान की भक्ति से सरोबार होते हैं, विजेता टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सांसद मित्र मंडल मटकी फोड़ महोत्सव में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तंनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, पुरुषोत्तम शर्मा,सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, अमर यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,धर्मेंद्र बजाज, अरुण सिंह मुन्ना, परमजीत सिंह नारंग, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन ममता बोरसे, गणेश गुरबाणी, धर्मेंद्र दांगोडे, प्रदीप यादव,सागर आरतानी, तपन डोंगरे, राजेश यादव, विजय महाजन,कपिल अनजने, चंद्रेश पचोरी, तेजेंद्र बाथम सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन अनिल भगत द्वारा किया गया। सांसद मित्र मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!