
छात्र संघ चुनाव संपन्न, जुबैर खान बने अध्यक्ष, अम्मार उपाध्यक्ष एवं हसनैन सचिव चुने गए।
खंडवा। मोती लाल नेहरू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 संपन्न हुआ। प्राचार्य मनीषा कास्बी के मार्गदर्शन में हुए चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि परिणाम में कक्षा 12वीं के जुबैर खान ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। कक्षा 11वीं के अम्मार उपाध्यक्ष, कक्षा 10वीं के हसनैन सचिव तथा कक्षा 9वीं के मोहम्मद सोहेब सहसचिव निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रभारी उमा भाटे, पीठासीन अधिकारी हर्षा शर्मा तथा मतदान अधिकारी भावना साध ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। मतदान के बाद मतगणना की गई और परिणाम की घोषणा प्राचार्य मनीषा कास्बी ने की।
विद्यालय में पंचायत चुनाव की तर्ज पर मतपत्र छपवाकर मतदान कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक चुनाव प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव मिला।











