ताज़ा ख़बरें

पावन जन्माष्टमी का पर्व वृंदावन की संत कृष्ण प्रिया जी ने निर्मल सेवा धाम पहुंचकर परिजनों को अन्न वितरण कर मनाया।

खास खबर

पावन जन्माष्टमी का पर्व वृंदावन की संत कृष्ण प्रिया जी ने निर्मल सेवा धाम पहुंचकर परिजनों को अन्न वितरण कर मनाया।

नर सेवा ही नारायण सेवा है, दुखी पीडीत लोगों की सेवा पुण्य कार्य हें, ,,देवी कृष्ण प्रिया जी,,

खंडवा। दादाजी की पावन नगरी में वृंदावन से पधारी भगवान श्री कृष्ण भक्त देवी कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद से पुरानी अनाज मंडी में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ समिति के तत्वाधान में भागवत कथा का आयोजन श्री कृष्ण धाम में चल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भागवत कथा के प्रसंग को सुन रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है कि वृंदावन मथुरा से पधारी पूज्या श्री कृष्ण प्रिया दीदी के सानिध्य में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रात: काल की बेला में दीदी ने
सेवा बस्ती, निर्मल सेवा धाम पहुंच कर नर सेवा ही नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए निसहाय लोगों के बीच पहुँच कर उन्हें अन्न वितरण कर योगिराज भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया। 65 परिवारों की उपस्थिति में मातृशक्ति, पुरुष एवं बच्चों के बीच मनाया गया, जन्माष्टमी दिवस निश्चित तौर पर सार्थक हो गया दीदी को भी काफी आनंद आया एवं भावुक भी हुई एवं बस्ती में विराजमान सभी परिवार भी आनंदित हुए। इस अवसर पर राधे राधे जय श्री कृष्ण के बीच दीदी ने उपस्थित जनों से कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, प्रतिदिन हम हमारी दिनचर्या के साथ कुछ समय प्रभु भक्ति में लीन रहे, प्रभु का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहेगा, भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं को सदैव अपने मन मस्तिक में बनाये रखें, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने जीवन जीने की कला का मार्ग हमें दिखाया हे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कृष्ण प्रिया दीदी ने सभी को कथा में आमंत्रित किया। बस्ती निर्मल सेवा धाम में चेन बिहारी आश्रय फाउंडेशन, मथुरा संस्था के सदस्यों के साथ दीदी ने अपने हाथों से परिजनों को खाद्यय सामग्री का वितरण किया एवं बच्चों को चॉकलेट, टाफी प्रदान की। आयोजित कार्यक्रम में इस अवसर पर पूर्व निमाड सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति के संयोजक आशीष चटकेले, सुनील दुबे, देव शर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, रितेश चौहान, संजय दुबे, मंगलेश तोमर, नारायण बाहेती, शैलेंद्र अग्रवाल, नागेश वालंजकर, मनोज यादव, सर्वेश राठौर, अनिल बाहेती, किशोर यादव, उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!