
*खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, मान्धाता पुलिस पहुंची छात्रों के बीच, किया सार्थक संवाद*
थाना प्रभारी मान्धाता द्वारा अपनी टीम के साथ शासकीय सीनियर बालक छात्रावास ओम्कारेश्वर पहुंचकर कक्षा 9 वी से 12 वी तक के छात्रों से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों को पढ़ाई को लेकर तनाव न लेने, अपनी पढ़ाई भविष्य के अपने लक्ष्य के अनुरूप करने, नशे से दूर रहने, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं का निडर होकर सामना करने एवं उनका समुचित समाधान ढूंढने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही छात्रों को नशे के दुष्परिणामों तथा सायबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम के द्वारा शासन द्वारा जारी एवं निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई एवं नंबर सभी छात्रों को नोट कराए गए। उक्त जागरूकता एवं मोटिवेशन अभियान में हॉस्टल अधीक्षक श्री संतोष कुमार प्रसाद भी उपस्थित रहे।










