ताज़ा ख़बरें

रेशम के जिला नोडल अधिकारी राजेंद्र माहेश्वरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

खास खबर

रेशम के जिला नोडल अधिकारी राजेंद्र माहेश्वरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने श्रीफल, शॉल एवं पुष्पहार भेंट कर किया सम्मानित

खंडवा// कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग कार्यालय में कार्यरत रेशम के जिला नोडल अधिकारी राजेंद्र माहेश्वरी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने राजेंद्र माहेश्वरी को श्रीफल भेंट किया तथा शॉल ओढ़ाकर और पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने उनके सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों और विभाग के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी माहेश्वरी को सेवानिवृत्ति की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!