ताज़ा ख़बरें

*श्रीमद्भागवत कथा में उत्साह से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव*

*नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उदघोष से गुंजा पंडाल*

*श्रीमद्भागवत कथा में उत्साह से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव*

*नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के उदघोष से गुंजा पंडाल*

दीदी कृष्ण प्रिया जी के मुखारविंद की कथा में संयोग रहा की जन्माष्टमी के दिन की कथा में भी जन्मोत्सव मनाया गया।

खण्डवा।श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय भगवत कथा के चतुर्थ दिवस जन्माष्टमी पर श्रीमद्भागवत कथा में भी कृष्ण जन्मोत्सव के चित्रण से पंडाल के सभी श्रोता कृष्ण जन्म पर नंद घर आनंद भयो के उदघोष के साथ ही झूम उठे।कथा वाचक देवी कृष्णप्रिया दीदी ने कृष्ण जन्म की कथा विस्तृत में बताई। मुख्य जजमान राजेन्द्रअग्रवाल,श्रीमती आशा अग्रवाल,सन्तोष अग्रवाल,श्रीमती संगीता अग्रवाल,अमित अग्रवाल,सुमित अग्रवाल व परिवारजनों के साथ ही समिति के अध्यक्ष उत्तम मित्तल,शैलू अग्रवाल व सदस्यों ने व्यासपीठ का पूजन किया।मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि आज कथा में दोहरा संयोग आया कि आज जन्माष्टमी भी है और कथा में भी कृष्ण जन्म का प्रसंग होने से श्रोताओं का उत्साह दुगना हो गया। कथा में कृष्णप्रिया दीदी ने कहा कि प्रभु के नाम स्मरण से ही सभी दोषों का नाश हो जाता है।अजमिल का उदाहरण देते हुए बताया कि जब उनकी मृत्यु के लिए यम आये उस वक्त अजमिल ने अपने छोटे बेटे नारायण को पुकारा प्रभु ने यम को वापस बुला लिया कहाकि उसने मुझे पुकारा है। अजमिल की आयु बढ़ गई।नाम की बहुत बड़ी महिमा है।नाम में भगवान ने सम्पूर्ण शक्ति रखी है।भक्त प्रहलाद ने विश्वास से प्रभु के नाम का स्मरण किया।तू जप ले हरि का नाम के भजन से सभी मंत्रमुग्ध किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शुक्रवार को कथा में सुनील बंसल , विनोद बंसल ,शैलेन्द्र अग्रवाल, किशनलाल अग्रवाल, के सहयोग पंजरी ,लड्डू पेड़े व प्रभु के प्रिय माखन मिश्री की विशेष प्रसादी का वितरण किया गया। कथा में समिति सदस्यों के साथ ही माणकचन्द मित्तल,मुक्तिलाल नरेडी, योगेश गोयल,सुनील गुप्ता,मनोज शाह,सुनील बंसल,ओमप्रकाश अग्रवाल,प्रहलाद लाड़, हरिप्रसाद बंसल,विनोद अग्रवाल,सुनील जैन, नारायण बाहेती, राजेश अग्रवाल, कृष्णदास हूरकट,अनिल बाहेती, संदीप माहेश्वरी सुधीर दलाल सहित बड़ी संख्या में पुरुष व मातृशक्ति उपस्थित रहे। संचालन उत्तम मित्तल ने किया एवं आभार सचिव शैलेन्द्र अग्रवाल ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!