ताज़ा ख़बरें

शिक्षक दिवस पर आचार्यों का सम्मान, गुरुकुल परंपरा से संस्कारवान शिक्षा देने का संकल्प।

खास खबर

शिक्षक दिवस पर आचार्यों का सम्मान, गुरुकुल परंपरा से संस्कारवान शिक्षा देने का संकल्प।

देवी कृष्ण प्रिया जी के हाथों आचार्य परिवार का हुआ सम्मान ट्राली बेग किया प्रदान।

शिक्षक विद्यार्थियों को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, ,मुकेश पाटिल,

खंडवा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कल्याणगंज खंडवा में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के शाला भारती के भैया-बहिनों द्वारा किया गया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में खंडवा विभाग समन्वयक मुकेश पाटिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों को सदैव इस बात पर विचार करना चाहिए कि भैया-बहिनों के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है। नवाचारी शिक्षक अपने जीवन को समर्पित कर समाज को अच्छे नागरिक प्रदान करते हैं। शिक्षक जीवनभर विद्यार्थियों को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की श्री विवेकानंद बाल कल्याण समिति की ओर से भी विद्यालय के आचार्य परिवार का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में संत कृष्णप्रिया दीदी का विद्यालय आगमन हुआ। उन्होंने सभी आचार्य परिवार को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों में गुरुकुल पद्धति के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हुए उनमें संस्कार और संस्कृति का भाव विकसित हो ताकि वे आगे चलकर देश का नाम रोशन करें उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाते हुए बच्चों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित करना।कार्यक्रम के समापन पर संत कृष्णप्रिया दीदी के हाथों आचार्य परिवार को ट्राली बैग उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सचिव रविन्द्र बंसल, कोषाध्यक्ष ओम दशोरे, भूपेंद्र सिंह चौहान, आशीष चटकले, विभाग समन्वयक मुकेश पाटिल, खेल संयोजक सत्यनारायण लववंशी, संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी, प्रधानाचार्य दिलीप सपकाले, वासुदेव पंवार, अजय मालाकार, राधेश्याम चौहान सहित नगर के तीनों विद्यालयों के आचार्य परिवार उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!