ताज़ा ख़बरें

सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया*

खास खबर

*🌻🌻🌻🌻सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया* 🌻🌻🌻🌻🌻

*कल्याणगंज।* स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर कल्याणगंज विद्यालय में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पटेल रहीं। विद्यालय पहुंचने पर आचार्य परिवार एवं भैया-बहनों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हें-मुन्ने भैया-बहन राधा-कृष्ण की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र रहे। कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य, भजन एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम ने सभी का मनमोह लिया।इस अवसर पर समिति के व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम जी चौहान सहित विद्यालय परिवार व अभिभावकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती हुई पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।🌻🌻🌻🌻🌻

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!