ताज़ा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान।

खास खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक सेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान।

तेरह अलग-अलग कार्यक्रमों को लेकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम।

जिले की टोली के साथ ही अलग-अलग कार्यक्रम के नियुक्त किए गए संयोजक सहसंयोजक।

खंडवा। पूरे देश में भाजपा संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोक सेवक के रूप में सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में भी ओरछा कार्यशाला मैं लिए गए निर्णय अनुसार एक माह तक के कार्यक्रम निर्धारित किए गए, जिसे जिला, मंडल एवं बुथ स्तर तक मनाया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा जिले में भी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान सक्रियता के साथ चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 13 प्रसंगो को लेकर कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान अंतर्गत आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा कथा नुक्कड़ एवं नाट्य प्रस्तुति, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, बडनगर से वाराणसी तक निकलने वाली यात्रा कार्यक्रम, सेवा हेतु अभियान सरकार आपके द्वार, निर्धारित दिवस पर राष्ट्रभक्ति युक्त रांगोली, राष्ट्रीय इन्नोवेशन चैलेंज, जन सेवक महाकुंभ, पंचायत से पार्लियामेंट तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रमो को लेकर बैठक के माध्यम से जिला टोली का गठन किया गया है जिसमें राजपाल सिंह तोमर, सुभाष कोठारी,
भावना शाह, संतोष सोनी, सूरजपाल सिंह, नारायण पटेल, सागर आरतानी, धर्मेंद्र बजाज, धर्मेंद्र दांगोड़े साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों के भी संयोजक, सहसंयोजक नियुक्ति किए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!