
स्व चंद्रकांत पाटीदार की इच्छा हुई पूरी,चिकित्सा शिक्षा के लिए देह समर्पित।
लायन्स क्लब बुरहानपुर व खण्डवा के सहयोग से स्व चंद्रकांत पाटीदार का देहदान।
देहदान पुण्य कार्य है, डॉक्टर बनने जा रहे मेडिकल कॉलेज की छात्र-छात्राओं के लिए देह प्रथम गुरु है, ,सुनील जैन,
खण्डवा। बुरहानपुर निवासी श्री वैदिक विद्या पीठ के अध्यक्ष व आर्य समाज संचालक चंद्रकांत पुरुषोत्तमदास पाटीदार का गुरुवार को देवलोकगमन हो गया । उनकी इच्छानुसार भाई दीपक पाटीदार,पुत्र डॉ सत्येंद्र पाटीदार व राजेश पाटीदार व परिजनों ने उनकी देहदान की इच्छा का सम्मान करते हुए देहदान हेतु स्वीकृति प्रदान की।लायन्स क्लब बुराहनपुर व खण्डवा एवं लायन्स, सक्षम नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के सहयोग से नंदकुमारसिंह चौहान चिकित्सा महाविद्यालय खण्डवा से सम्पर्क कर देहदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई। समिति संयोजक नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया की देवलोकगमन उपरांत लायन्स क्लब बुरहानपुर की अध्यक्ष लायन पुष्पा मुंदड़ा, सचिव डॉ तारिक व डॉ आंनद दीक्षित, वैश्य महासम्मेलन के राम कुमार अग्रवाल के सहयोग से नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण की गई व पार्थिव देह को खण्डवा भिजवाने में सहयोग किया। अंतिम यात्रा से पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा अनुसार निज निवास दत्त मंदिर के पास पुलिस बल द्वारा पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।लायन्स नेत्रदान देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति ने मेडिकल कालेज के डॉ विनित गुहिया से सम्पर्क कर देहदान प्रक्रिया पूर्ण की गई।मेडिकल कालेज खण्डवा में पार्थिव देह पर मेडिकल कालेज के डीन, प्रोफेसर ,मेडिकल कालेज के सभी छात्रों व लायन्स सक्षम नेत्रदान देहदान व अंगदान जनजागृति समिति सदस्यों नारायण बाहेती, सुनील जैन, अनिल बाहेती द्वारा पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स सक्षम नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति खण्डवा, लायन्स क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था खण्डवा, लियो क्लब खण्डवा एवं महर्षि दधीचि देहदान समिति व
समिति के सदस्यों नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले, अनिल बाहेती, सुनील जैन,सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, घनश्याम वाधवा, डॉ. राधेश्याम पटेल, गांधी प्रसाद गदले, रणवीर सिंह चावला एवं चंचल गुप्ता के सहयोग से इससे पूर्व 25 मृत देह मेडिकल कालेज को दान की गई। नारायण बाहेती, सुनील जैन,अनिल बाहेती व सदस्यों के साथ नंदकुमार सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ अनंत पंवार,डॉ विनित गुहिया, डॉ राजीव जोशी,डॉ बुद्धदेव घोष ने मृत देह का मेडिकल कालेज के लिए महत्व बताते हुए श्रद्घांजलि दी। समाजसेवी व समिति सदस्य उज्जैन में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का दान पुण्य कार्य है मरणोपरांत शरीर को अग्नि में समर्पित करने के बजाय यदि देव को दान दिया जाता है तो यह एक पुण्य कार्य है किस देश के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को अच्छे डॉक्टर बनने में यह प्रथम गुरु के रूप में कार्य आती है। मेडिकल के विद्यार्थी बालकृष्ण यदुवंशी ने पार्थिव देह का चिकित्सा शिक्षा में अति महत्वपूर्ण बताया। स्व चंद्रकांत जी पाटीदार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देहदान को समाज के लिए प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय सेवा बताया।थ लायन्स क्लब बुरहानपुर के साथियों का सराहनीय सहयोग रहा।नारायण बाहेती ने सभी का आभार माना।













