ताज़ा ख़बरें

छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, बैठकों में बनी रणनीति

खास खबर

‘छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, बैठकों में बनी रणनीति

खंडवा में दिनभर चला बैठकों का दौर, छात्र-युवा संगठनों से लेकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से किया संवाद

खंडवा प्रभारी श्रीमती विभा पटेल एवं विधानसभा प्रभारी आदित्य गार्गव की रही उपस्थिति

खंडवा। आगामी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर खंडवा कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की खंडवा प्रभारी श्रीमती विभा पटेल एवं विधानसभा प्रभारी आदित्य गार्गव की उपस्थिति में गांधी भवन में दिनभर बैठकों का दौर चला। इसमें कार्यक्रम के लिए पंजीयन, सहभागिता और अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं की आवाज को मजबूती देने का अभियान है। आज छात्र बेरोजगारी, शिक्षा और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। राहुल गांधी युवाओं और छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। खंडवा से बड़ी संख्या में छात्र-युवा इंदौर पहुंचकर इस आवाज को मजबूत करेंगे।
विधानसभा प्रभारी आदित्य गार्गव ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर छात्रों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस का संगठन बूथ और मंडल स्तर तक संपर्क कर रहा है। हमारा लक्ष्य है कि खंडवा विधानसभा सहित पूरे जिले से अधिक से अधिक छात्र-युवा इंदौर पहुंचें और ‘छात्रों की गूंज’ को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे गांधी भवन में समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों एवं जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।दोपहर 2 बजे कृषि महाविद्यालय खंडवा में छात्र-छात्राओं एवं साथियों के साथ संवाद कर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर उनकी सहभागिता और तैयारियों पर चर्चा की गई। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे गांधी भवन में खंडवा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं साथियों से मुलाकात कर कार्यक्रम की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि शाम 4:30 बजे जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडलम कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र-युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने, पंजीयन बढ़ाने और संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई।
बैठकों में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ युवाओं की आवाज को मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरी ताकत के साथ जुटा हुआ है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,डॉ मुनीश मिश्रा,पूर्व विधायक राजनारायण सिंह,सुनीता सकरगाये,ब्लॉक अध्यक्ष इमरान गौरी,विशाल जैन,संगठन महासचिव विकास व्यास, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की खंडवा प्रभारी श्रीमती विभा पटेल , विधानसभा प्रभारी आदित्य गार्गव,अनिल जाधव,अर्ष पाठक,राजकुमार कैथवास,नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर,चैनसिंह वर्मा,नाजिम हासिम,अय्यूब लाला,राशिद बाठिया,असलम गौरी,आसिम पटेल,मनोज मंडलोई,मुन्नू बाउजी,हुकुम मेलुन्दे,भुवनेश जोशी,देवेंद्र यादव,राजू जाधव,आशी सिलावट,हेमलता पालीवाल,साधना जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!