
*शनिवार सुबह भुसावल से खंडवा पहुंची गणेश प्रतिमा*
*सर्व सिंधी समाज गणेश उत्सव समिति सदस्यों का उत्साह चरम पर*
खंडवा।सर्व सिंधी समाज गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के लिए भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा शनिवार सुबह भुसावल से खंडवा पहुंची। प्रतिमा को खंडवा लाने की तैयारियों में समिति के सदस्यों ने बुधवार से शुक्रवार तक विभिन्न व्यवस्थाएं संभालीं।
समिति के अनुसार, प्रतिमा को भुसावल से खंडवा लाने के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद शनिवार सुबह प्रतिमा सकुशल खंडवा पहुंची।
सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल एवं समिति सदस्य निक शाहनी ने बताया कि प्रतिमा के स्थापना स्थल पर पहुंचने के साथ ही समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।गणेश उत्सव की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।उल्लेखनीय है कि बंगाल के कलाकारों द्वारा अयोध्या के पवित्र श्रीराम मंदिर की तर्ज पर मोघट रोड पर गर्भ गृह और कॉरिडोर बनाया जा रहा है। भक्तजन भगवान श्रीराम के स्वरूप में गणेशजी के दिव्य दर्शन कर सकेंगे।
समिति के सदस्यों ने अब तक आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रत्यक्ष और परोक्ष सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।साथ ही धर्मप्रेमी नागरिकों से आयोजन में शामिल होने तथा पारिवारिक एवं गरिमामय वातावरण में गणेश उत्सव मनाने की अपील की है।









