ताज़ा ख़बरें

मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशालाओ का आयोजन हुआ।

खास खबर

मिट्टी के गणेश बनाने की कार्यशालाओ का आयोजन हुआ।

पर्यावरण को लेकर खंडवा हो रहा है जागरूक, बड़ी संख्या में बन रही है मिट्टी की गणेश प्रतिमा।

खंडवा। पर्यावरण को लेकर अब जनता सतर्क ओर गम्भीर हो गई हैं, अब वह किसी भी तरह की हानि नहीं चाहते और न हीं अपनी आस्थाओं को ठेस पहुंचाना चाहते है। अच्छे वातावरण के लिए पर्यावरण का संरक्षण हम सब की जवाबदारी है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वच्छ जल एवं पर्यावरण को लेकर दिव्या ज्योति पब्लिक स्कूल, शासकीय माध्यमिक शाला बेड़ियाव एवं दादाजी पब्लिक स्कूल में मिट्टी से भगवान श्री गणेश बनाने की कार्यशाला का आयोजन हुआ, बच्चों के साथ अन्य समाज के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लेकर भगवान गणेश की मिट्टी की सुंदर प्रतिमा को बनाना सिखा । पर्यावरण प्रेमी एवं माटी के गणेश बनाने की कार्यशाला के प्रशिक्षक मनोज सोनी जौहरी ने बच्चों को एक बार में समझते एवं बनाकर सीखाते हुए श्री गणेश प्रतिमा को बच्चों से सुंदर आकर दे कर बनवाई । बच्चों ने मूर्ति बनाकर बड़ी प्रसन्नता से मिट्टी के गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए वचनबद्ध हुए, अपने त्योहारों को पूरी खुशहाली से मनाने के लिए अब लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस को छोड़ मिट्टी से बने श्री गणेश का पूजा अर्चना करने के लिए उत्सुक है। सुनील जैन ने बताया कि मनोज सोनी जौहरी की विगत 12 वर्षों की मेहनत अब यह एक सतत जन आंदोलन का रूप बन पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रसर हो गया है,कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर रानू मालाकार, प्रिंसिपल नंदा हीरोड़कर, शिक्षिका कविता वाबले, पूजा राठौर, चंचल दफ्तरी एवं अर्चना उपस्थित रही । छात्र ऋषभ राठौर, नक्ष वर्मा, मोहम्मद , कसफ, बुशरा, अल शिफा, श्याम, सूफियान, नंदिनी, मेघा, देविका, दीपिका, नमन, राधिका, दर्शन, सोफिया, अल्फिया, निशिता, नम्र ने सुंदर मूर्तियां बनाई । आभार श्रीमति हिरोड़कर ने माना ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!