ताज़ा ख़बरें

40 वर्ष पुराने प्रकरण के स्थाई वारंटी को थाना मोघट रोड पुलिस ने किया गिरफ्तार*

खास खबर

*40 वर्ष पुराने प्रकरण के स्थाई वारंटी को थाना मोघट रोड पुलिस ने किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र तारणेकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में जिले में स्थाई फरारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी मोघट रोड श्री विकास खींची के नेतृत्व में टीम गठित कर प्रधान आरक्षक रफीक खान को स्थाई वारंटियों की तलाश हेतु आदेशित किया गया था।

आज दिनांक 10/09/2026 को प्रधान आरक्षक रफीक खान द्वारा थाना मोघट रोड के 40 वर्ष पुराने प्रकरण में जारी स्थाई वारंट की तामिली की गई है।

प्रकरण का विवरण –
थाना मोघट रोड का अपराध क्रमांक 466/1986 धारा 354, 323 भादवि में माननीय न्यायालय श्रीमान रविशंकर भलावी, JMFC महोदय खंडवा द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था।

वारंटी का विवरण –
अशोक कुमार पिता पॉपसिंग उर्फ पप्पू, जाति नाई, उम्र 24 वर्ष (हाल उम्र 64 वर्ष), निवासी संजय नगर, खंडवा।

उक्त वारंटी की काफी तलाश करने पर जानकारी मिली कि वह नए बस स्टैंड पर स्थित एक दुकान पर रहता और सोता है। प्रधान आरक्षक रफीक खान द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए अपना हुलिया बदलकर वारंटी को विश्वास में लिया गया। नाम-पता पूछने पर वारंटी द्वारा अपना सही नाम-पता बताया गया। नाम-पता की तस्दीक होने पर उसे स्थाई वारंट की सूचना देकर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!