ताज़ा ख़बरें

गणेश उत्सव को लेकर डीआईजी सिमाला प्रसाद का खंडवा में आकस्मिक दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खास खबर

गणेश उत्सव को लेकर डीआईजी सिमाला प्रसाद का खंडवा में आकस्मिक दौरा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

खंडवा। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) निमाड़ रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद ने शनिवार को खंडवा का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न गणेश पंडालों, मुख्य बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

डीआईजी सिमाला प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे के साथ शहर के प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती को लेकर आवश्यक जानकारी ली।

दौरे के दौरान डीआईजी ने गणेश पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और आयोजकों से आवश्यक सावधानियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीआईजी ने जिला खंडवा के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर गणेश उत्सव के मद्देनजर की गई तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी तरह मुस्तैद रखने के निर्देश दिए।

डीआईजी के आकस्मिक दौरे को आगामी गणेश उत्सव के दौरान जिले में बेहतर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!