
विद्या भारती की 37वीं पांच दिवसीय अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का दूसरा दिन..
पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थापित किया वर्चस्व, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र में भी जीते पदक।
खंडवा । विद्या भारती की 37वीं अखिल भारतीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन 70 से अधिक मैच हुए जिसमें 17 वर्ष से कम आयु के भैया-बहनों के 42 से 68 किलोग्राम कैटेगरी में विभिन्न पदकों का फैसला हुआ कुल 44 पदक जिसमें 11 स्वर्ण 11 रजत एवं 22 कांस्य पदक विभिन्न प्रतिभागियों ने जीते । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि चल रही प्रतियोगिता में पश्चिम उत्तर प्रदेश ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर दूसरा दिन अपने नाम किया । प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विकास श्रीवास्तव, ज्यूत चक्रवर्ती, सागर डागुर, कमल कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । मालवा प्रांत के खेल संयोजक सत्यनारायण लववंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय दिवस के खेल में बालिकाओं ने अपने ताइक्वांडो का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना नाम आगामी प्रतियोगिता के लिए तय किया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गुरमीत सिंह उबेजा, निशीथ जैन, मदन भाऊ ठाकरे, रामचंद्र मौर्य, अखिलेश गुप्ता, नटवरलाल गुप्ता, राजेश तिवारी, श्रुति जैन, सियाराम मीणा, मनीष अग्रवाल उपस्थित रहें । कार्यक्रम संचालन में राजेंद्र अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह चौहान, रविंद्र बंसल, ओम प्रकाश दशोरे, मुकेश पाटिल, श्रीराम पटेल, शोभा तोमर, दिलीप सपकाले, प्रदीप कानूगो, जय भगवती भावसार, वासुदेव पंवार, अजय मालाकार निरंतर लगे हुए हैं ।











