उपमंडी गोगावां में 15 सितंबर से शुरू होगी अनाज नीलामी
खरगोन 11 सितंबर 2026। कृषि उपज मंडी समिति खरगोन की उपमंडी गोगावां में अनाज की नीलामी कार्यवाही 15 सितंबर 2026, मंगलवार से प्रारंभ होगी। नीलामी कार्य का शुभारंभ प्रातः 11 बजे मुहूर्त के साथ किया जाएगा।
वरिष्ठालय के निर्देशानुसार अक्रियाशील उपमंडियों को पुनः क्रियाशील किए जाने तथा किसान संघ द्वारा उपमंडी गोगावां में अनाज नीलामी प्रारंभ करने के अनुरोध के परिपालन में यह निर्णय लिया गया है।
कृषि उपज मंडी समिति ने किसान बंधुओं से अपील की है कि वे 15 सितंबर से अपनी कृषि उपज (अनाज) विक्रय के लिए उपमंडी गोगावां के प्रांगण में लेकर आएं और नीलामी प्रक्रिया का लाभ उठाएं।