ताज़ा ख़बरें

जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हो रही है अलग-अलग प्रतियोगिताएं

खास खबर

जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ हो रही है अलग-अलग प्रतियोगिताएं

अंताक्षरी प्रतियोगिता में गूंजे किशोर कुमार के सुर, शानदार रहा आयोजन।

खंडवा। जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई प्रकार की अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन चल रहा है बड़े उत्साह के साथ बच्चों के साथ बड़े भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। चल रहे जेसी सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता उत्साह, उमंग और संगीत की मधुरता से भरपूर रही। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से गायक एवं कलाकार किशोर कुमार के फिल्मों पर आधारित जोड़ियों के नाम रखे गए, जिसने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। बड़ी संख्या में संगीत से जुड़े बच्चे इसमें शामिल हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष जेसी मनन सोनी एवं सचिव जेसी अनुज खंडेलवाल के नेतृत्व में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक जेसी एवं गायक काव्यांश जोशी ने पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेसी रणबीर सिंह चावला, जेसी अनिल बाहेती, जेसी नागेश वालंजकर, जेसी दिनेश पालीवाल, समाजसेवी सुनील जैन, जेसी आशीष चटकले, जेसी विकास मित्तल एवं जेसी ज्योति वालंजकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। सप्ताह संयोजक जेसी प्रिंस जिंदल एवं सह संयोजक जेसी यथार्थ भंसाली ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में जेसी सदस्य देवराज महोबिया, कार्तिक शाह, प्रेरित जैन, जातिन हिंगोरानी, अनुज मूंदड़ा, आयुष पटोदी, आदित्य राठी एवं अनिरुद्ध राजावत सहित बड़ी संख्या में सदस्यों की सहभागिता रही। साथ ही सुरेंद्र सोलंकी, नारायण बाहेती, अर्चना जोशी एवं दिलीप पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आकर्षण मंच संचालन रहा, जिसे जेसी प्रफुल मंडलोई एवं निमिष भंसाली ने अपने रोचक और जीवंत अंदाज में प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। पूरे आयोजन के दौरान उपस्थित दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी मेलजोल और आनंद का वातावरण बनाते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!