
संत रविदास महाराज की जन्म जयंती पर आयोजित कलश वंदन यात्रा का हुआ समापन।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में श्री संत रविदास महाराज की जन्म स्थली बनारस से लाए हुए कलश की यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में संत रविदास जी के समरसता का भाव एवं की अलख जगाने हेतु ओर उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने हेतु आयोजित की जा रही हे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी श्रृंखला में खंडवा जिले की चारों विधान सभा के सभी मंडलों, खंडवा शहर के तीनों मंडलों से होते हुऐ
गुरुवार को 12 बजे नगर पालिक निगम के परिसर में खंडवा अनुसूचित जाति मोर्चे की अगुवाई में इस का समापन हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा में संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर कलश वंदन / समरसता यात्रा सतनारायण मंदिर में पूजन कर कलश के साथ केवलराम पेट्रोल पंप, मुंबई बाजार, घंटाघर होते हुए नगर निगम पहुंची रास्ते भर यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समापन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने कहा कि संत रविदास जी महाराज भारतीय संत परंपरा के महान संत थे। सामाजिक समरसता का भाव लेकर उन्होंने अपने कार्य किये, उनके किए गए कार्यों को लेकर आज उन्हें पूजा जा रहा हें।उन्होंने कहा कि मानव की पहचान जन्म से नहीं, कर्म, आचरण और विचारों से होती है। उनका जीवन सामाजिक बंधनों को तोड़कर समरस समाज की स्थापना की प्रेरणा देता है। यह कलश यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, समाज को जोड़ने और समरसता का संदेश देने का अभियान है। कार्यक्रम को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी सिर्फ किसी एक समाज के संत नहीं थे। वे संत परंपरा के श्रेष्ठ संत थे। मन चंगा तो कठौती में गंगा का उनका उपदेश पूरी मानवता को सही मार्ग दिखाता है। उन्होंने भक्ति का मार्ग ही नहीं, समरसता और समानता का संदेश दिया। संत जी ने अपने विचारों से समता, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया, ऊंच-नीच और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त कर भाईचारा मजबूत करने का आह्वान किया। सामाजिक समरसता का भाव को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव की सरकार कार्य कर रही है सबका साथ सबका विकास भावना को लेकर देश और प्रदेश विकास की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। आज पूरे देश में संतो और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हो रही है साथ ही संत रविदास जी का सागर में भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि समापन पर सभी जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं से संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने और जाति-वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर समापन कार्यक्रम में संत दुर्गानंद जी एवं अन्य संतों के साथ मध्य प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, कलश यात्रा के प्रदेश सह संयोजक सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,खंडवा महापौर अमृता अमर यादव,खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे,मांधाता विधायक नारायण जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा,अनुसूचित जाती मोर्चे के प्रदेश मंत्री नितेश नरवाले, सेवादास हरीश कोटवाले, राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, मुकेश तंनवे, अमर यादव, प्रवक्ता सुनील जैन,अनिल विश्वकर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, कपिल अनजने,प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चे के उपाध्यक्ष दशरथ कलमे यात्रा के प्रभारी जिला महामंत्री सूरजपाल सिंह सोलंकी, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विक्की बावरे सुधांशु जैन , दिनेश पालीवाल, भरत पटेल, नानूराम माण्डले,बप्पी नरवाले,सोमनाथ काले,राजेश यादव,श्यामसिंह मौर्य,शृंगी उपाध्याय,हिमांशु राज,बलदेव मौर्य ,सुनील जैन , आशीष चटकले, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर आदी उपस्थित रहे।













