
पर्यावरण चेतना और मूर्ति कौशल की कार्यशाला..माटी के गणेश
खंडवा। रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ एवं इनरव्हील स्पार्कल द्वारा स्थानीय ललित कला स्कूल में बच्चों को माटी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण सुप्रसिद्ध कलाकार एवं शिक्षाविद शबनम शाह ने दिया। बच्चों को संबोधित करते हुए गोविंद शर्मा ने कहा कि बच्चे पर्यावरण के प्रति सचेत हो रहे हैं साथ ही मूर्ति कला कौशल में भी दक्ष हो रहे हैं। इनरव्हील स्पार्कल की अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने इस तरह की कार्यशालाएं बड़ी संख्या में आयोजित करने पर बल दिया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि
बच्चों के माटी सने हाथों में स्वयं द्वारा निर्मित मूर्ति देखकर शिक्षकगण और आयोजक दोनों प्रसन्न थे। बच्चों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच सहायक प्रशिक्षकों के निर्देशन में छोटी छोटी गणेश प्रतिमाएं बनाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे अभियान ने शहर के हर वर्ग को इस उपक्रम से जोड़ दिया है। सुनील जैन ने बताया कि आरंभ में गोविंद शर्मा एवं मोनिका शर्मा ने माँ सरस्वती एवं भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। श्रीमती शबनम शाह,स्कूल निदेशक पिंकी राठौर का उत्तरीय एवं माला से स्वागत किया गया।
कार्यशाला में 40 बच्चों एवं इंटरव्हील की 25 सदस्यों ने सहभागिता कर मूर्ति कला कौशल सीखा।
संजीव मंडलोई,अतुल अत्रिवाल ने भी सभा को संबोधित किया।रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ के रघुवीर शर्मा,अमीन खान,सुनील बंसल,रोटरी क्लब खंडवा के अनुराग राठौर,इनरव्हील स्पार्कल की ज्योति दुबे,सुदीपा पाराशर, प्रमिला शर्मा,मोना थापक,गीता शर्मा, अलका शर्मा,सुषमा गढ़वाल,संगीता राठौर,संगीत थापक,नूतन शर्मा एवं शुभा शर्मा,लायंस क्लब खंडवा के राजीव शर्मा एवं लायंस क्लब ग्रेटर के सुरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील जैन, कार्यशाला में उपस्थित रहे।
संचालन अनुराग राठौर एवं आभार पिंकी राठौर ने व्यक्त किया।













