ताज़ा ख़बरें

*नेत्रदान जागरूकता आयोजन व के साथ पखवाड़े का समापन*

खास खबर

*नेत्रदान जागरूकता आयोजन व के साथ पखवाड़े का समापन*
*सक्षम संस्था व लायन्स क्लब ने पखवाड़े में किये विविध आयोजन*
खण्डवा।जिला द्रष्टिविहीनता नियंत्रण समिति चेयरमेन व कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में सक्षम मालवा प्रान्त की सक्षम खण्डवा इकाई अध्यक्ष नारायण बाहेती सचिव रविन्द्र चौहान,संरक्षक सुरेंद्रसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा व लायन्स क्लब खण्डवा अध्यक्ष घनश्याम वाधवा सचिव हेमलता पालीवाल कोषाध्यक्ष पवन लाड़ जिला अंधत्व निवारण समिति की ओर से सीएमएचओ डॉ ओ पी जुगतावत, डॉ अनिरुद्ध कौशल,डॉ ओनकर, प्रहलाद तिरोले,अर्जुन वर्मा के नेतृत्व में नेत्रदान देहदान व अंगदान जनजाग्रति समिति खण्डवा द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितम्बर तक मनाया जा रहा है।समिति संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि नेत्रदान पखवाड़े में भागवत कथा ,लायन्स भवन,लायन्स भोजन शाला,जिला चिकित्सालय परिसर व विभिन्न स्थानों पर नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन कर लोगो को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया। भागवत कथा में कथावाचक कृष्णप्रिया दीदी ने नेत्रदान कार्य की सराहना करते हुए समिति सदस्यों को सम्मानित किया।समापन दिवस पर जिला चिकित्सालय परिसर में नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम व नेत्रदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली में सदस्यों के साथ ही सनत श्रीमाली,डॉ योगेश शुक्ला नेत्रदान पखवाड़े में 300 से अधिक व्यक्तियों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे।समिति द्वारा भागवत कथाओं,बड़े आयोजनों, बेनर ,पोस्टर , नाटक,व पम्पलेट के माध्यम से समिति के नारायण बाहेती, डॉ सोमिल जैन, नेत्र सहायक प्रहलाद तिरोले,अनिल बाहेती, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, डॉ राधेश्याम पटेल,घनश्याम वाधवा,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय, सुनील जैन,गांधी प्रसाद गदले,रणवीर सिंघ चावला, चंचल गुप्ता,व सदस्यों द्वारा,जागरूकता कर अब तक 531 लोगो के मरणोपरांत नेत्रदान कर कार्निया आई बैंक भेजे गए जिससे सैकड़ो लोगो को रोशनी प्राप्त हुई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति की संयोजक नारायण बाहेती के मार्गदर्शन में समिति सदस्यों के सहयोग से 25 मृत देह भी मेडिकल कालेज को दान की गई।नेत्रदान पखवाड़े में प्रतिदिन नेत्रदान जागरूकता युक्त सन्देश युक्त परिपत्र,बेनर, विभिन्न माध्यमो से विभिन्न स्थानों पर नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया।नेत्रदान एवं देहदान की जानकारी के लिए कभी भी समिति सदस्यों से सम्पर्क किया जा सकता है।सक्षम संस्था सचिव रविंद चौहान ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!