
*उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित*
खडवा। स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीमा अभिकर्ताओं और क्लब मेंबर्स का शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर गरिमामय रूप से सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक संजय गुप्ता एवं सीनियर बीमा एडवाइजर निर्मल मंगवानी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ज़ोनल मैनेजर श्री समीर गीते, एरिया मैनेजर श्री सचिन तिवारी एवं रीजनल ट्रेनिंग हेड श्री प्रकाश वाडिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई। तत्पश्चात खंडवा ब्रांच की सेल्स टीम एवं अभिकर्ताओं द्वारा अतिथियों का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया गया। डिविजनल मैनेजर श्री संजय गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए खंडवा ब्रांच की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ज़ोनल मैनेजर श्री समीर गीते एवं एरिया मैनेजर श्री सचिन तिवारी ने उपस्थित अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्टार हेल्थ परिवार हर विषम परिस्थिति में अपने बीमित परिवारों के साथ खड़ा रहता है और अभिकर्ताओं की निष्ठा व कड़ी मेहनत ही कंपनी की असली ताकत है।
*अचीवर्स का हुआ भव्य सम्मान*
समारोह में वर्षभर एवं विभिन्न महीनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लखपति अभिकर्ताओं सुजीता नीलेश देसाई, गजानन वाघमारे, जितेन्द्र मालकार, मनोज यादव, प्रदीप थारपाल, वीरसिंह वामने, सिध्दी जीतिक धनवारिया, मुकेश पालीवाल, अनिमेष गंगराड़े, आशीष खंडेलवाल अनिल साहू, मनोज दत्त, मुकेश नामदेव एवं रवि गुप्ता सहित जेडएम एवं बीएम क्लब मेंबर्स को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर श्री सेल्स मैनेजर ज्ञानेश्वर चंदेलकर, वी के दुबे, निर्मल मंगवानी, शैलेंष जैन, प्रमोद सिन्हा, बसंत तोमर, दिगंत तिवारी, संजय चतुर्वेदी, शिशिर पालीवाल आदि सहित खंडवा ब्रांच की पूरी सेल्स टीम और बड़ी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे। समारोह का सफल व ऊर्जावान मंच संचालन श्री विनीत धनवारिया द्वारा एवं अंत में आभार प्रदर्शन सेल्स मैनेजर श्री महेश पटेल, भावना धनवारिया द्वारा व्यक्त किया गया।













