ताज़ा ख़बरें

देहदानी स्व. मेघराज जैन को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई।

खास खबर

देहदानी स्व. मेघराज जैन को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई।

सक्षम लायन्स नेत्रदान-देहदान समिति के सहयोग से संपन्न हुआ 24वां देहदान।

खण्डवा। आदर्श नगर लालचौकी निवासी 81 वर्षीय देहदानी स्व. मेघराज जैन के देवलोकगमन उपरांत उनके पार्थिव शरीर का देहदान समाजसेवा एवं मानवता की मिसाल बन गया। लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती एवं समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्व. मेघराज जैन के पुत्र एवं लायन्स क्लब सनावद स्नेह के अध्यक्ष लायन रजनीश जैन सहित परिवारजनों अमरीष जैन, तरुण कुमार जैन तथा जैन समाज खण्डवा के वीरेन्द्र जैन की सहमति से समिति के माध्यम से देहदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। समाजसेवी व सदस्य सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देहदानी व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किए जाने की घोषणा के अनुरूप नोडल अधिकारी सूबेदार जामोद के निर्देशन में पुलिस विभाग की टीम द्वारा लायन्स भवन खण्डवा में स्व. मेघराज जैन के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देहदान की संपूर्ण प्रक्रिया में लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले, सुनील जैन, अनिल बाहेती, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, डॉ. राधेश्याम पटेल, गांधी प्रसाद गदले, घनश्याम वाधवा, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता, लियो सुमित परिहार, अर्पित बाहेती, अपूर्व उपाध्याय सहित लायन्स क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था, महर्षि दधीचि देहदान समिति एवं लियो क्लब खण्डवा के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात स्व. मेघराज जैन की अंतिम यात्रा निज निवास से मेडिकल कॉलेज खण्डवा के लिए रवाना हुई। नारायण बाहेती ने बताया कि नेत्रदान एवं देहदान के प्रति सतत जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप समिति के सहयोग से यह 24वां देहदान संपन्न हुआ। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डीन डॉ. संजय दादू, डॉ. विनित गोहिया, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. बुद्धदेव घोष एवं डॉ. नितिन नाईक सहित चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में चिकित्सकों ने मृत देह को मेडिकल विद्यार्थियों का “प्रथम गुरु” बताते हुए देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समिति एवं परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में नारायण बाहेती, सुनील जैन, रणवीर सिंह चावला, अनिल बाहेती, राजीव मालवीय, घनश्याम वाधवा, उमाशंकर उपाध्याय, लायन्स क्लब अध्यक्ष आशा उपाध्याय, राजीव शर्मा, देवेन्द्र जैन, वीरेन्द्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। लायन रजनीश जैन ने समिति, लायन्स क्लब खण्डवा एवं जैन समाज खण्डवा,मेडिकल कॉलेज खण्डवा के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में समिति के अनिल बाहेती ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों, पुलिस विभाग एवं सभी सहयोगी संस्थाओं और सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!